पाकिस्तान के क्वेटा में हिंसा, 14 लोगों की मौत
Updated at : 24 Oct 2014 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के क्वेटा में हिंसा की कई घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए. इन घटनाओं में मौलाना फजलुर रहमान को निशाना बनाकर किया गया आत्मघाती हमला भी शामिल है. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल के नेता रहमान की रैली के स्थान से महज […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान के क्वेटा में हिंसा की कई घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए. इन घटनाओं में मौलाना फजलुर रहमान को निशाना बनाकर किया गया आत्मघाती हमला भी शामिल है. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल के नेता रहमान की रैली के स्थान से महज कुछ दूरी पर यह हमला हुआ. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए.
रहमान ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, ‘‘मुङो निशाना बनाकर हमला किया गया लेकिन खुदा ने मुङो बचा लिया. मेरी गाडी बुलेट और बम प्रूफ है इसलिए मैं बच गया, लेकिन वाहन तबाह हो गया.’’ बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के कुछ दूसरे पर भी हिंसक घटनाएं हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




