भारत के मंगलयान का मजाक बनाने वाले अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने कहा - सॉरी
Updated at : 06 Oct 2014 4:08 PM (IST)
विज्ञापन

आखिरकार भारतीय समुदाय के विरोध के बाद प्रतिष्ठित अमेरिकी अखबार द न्यूयार्क टाइम्स को भारत के मंगल अभियान को लेकर बनाये गये अपने विवादस्पद कॉटरून के लिए माफी मांगनी पड़ी. इस अखबार ने मंगलयान अभियान का मजाक काटरून बना कर उड़ाया था. सोमवार की सुबह उसने माफी मांग ली. अखबार ने अपने फेसबुक वाल पर […]
विज्ञापन
आखिरकार भारतीय समुदाय के विरोध के बाद प्रतिष्ठित अमेरिकी अखबार द न्यूयार्क टाइम्स को भारत के मंगल अभियान को लेकर बनाये गये अपने विवादस्पद कॉटरून के लिए माफी मांगनी पड़ी. इस अखबार ने मंगलयान अभियान का मजाक काटरून बना कर उड़ाया था.
सोमवार की सुबह उसने माफी मांग ली. अखबार ने अपने फेसबुक वाल पर लिखा कि बहुत सारे पाठकों ने न्यूयॉर्क टाइम्स इंटरनेशनल में छपे उस संपादकीय काटरून की शिकायत की है, जो भारत के अंतरिक्ष में सशक्त प्रयासों पर बनाया गया था. इस कॉटरून को सिंगापुर के हेंग किम सॉन्ग ने बनाया था. संपादकीय पेज पर संपादक एंडूय रोसेंथल ने हेंग का बचाव करते हुए लिखा है कि उन्हें अपने कॉटरून में यह दरसाना था कि अंतरिक्ष अभियान पर अब कैसे अमीरों का ही कब्जा नहीं रह गया, जिसका मतलब पश्चिमी देशों से था.
कॉटरून में दिखाया गया है कि संभ्रांत अंतरिक्ष क्लब के सदस्य अखबार में वह खबर पढ़ रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि भारत के मंगलयान सफल रहा है. वहीं, एक गंवाई स्वरूप में भारत एक गाय के साथ उस क्लब के दरवाजे को उसके अंदर प्रवेश करने के लिए ठकठका रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




