हांगकांग:लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों और विरोधी समूहों के बीच झडप

हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों की शुक्रवार को विरोधी समूह के साथ जमकर झडप हुई. विरोधी समूह हांगकांग के व्यापारिक क्षेत्र को बंद कराने के खिलाफ थे. जब प्रदर्शन कारी वहां पहुंचे तो दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई जिससे कई लोग घायल हो गये. पुलिस ने बीच बचाव करके प्रदर्शनकारियों पर नकेल कसा. शहर […]
हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों की शुक्रवार को विरोधी समूह के साथ जमकर झडप हुई. विरोधी समूह हांगकांग के व्यापारिक क्षेत्र को बंद कराने के खिलाफ थे. जब प्रदर्शन कारी वहां पहुंचे तो दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई जिससे कई लोग घायल हो गये. पुलिस ने बीच बचाव करके प्रदर्शनकारियों पर नकेल कसा.
शहर के दो व्यस्त व्यापारिक जिलों में हताशा का माहौल था जहां प्रदर्शनकारी विरोधी समूहों ने उन बैरिकेडों को ध्वस्त करना शुरु कर दिया जहां चीन शासित क्षेत्र में पूरी तरह स्वतंत्र चुनाव कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग जमा हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या प्रदर्शनकारी विरोधी समूह बाधाओं के कारण स्थानीय व्यवसायियों के परेशान होने से असंतुष्ट थे या जैसा कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें परेशानी खडी करने के लिए लाए गए भाडे के लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










