ePaper

नवाज शरीफ ने दी मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Updated at : 15 Aug 2014 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
नवाज शरीफ ने दी मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

नयी दिल्ली:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं और लोगों की समृद्धि की कामना की. पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मनाया जाता है और इस अवसर पर मोदी ने भी शरीफ को बधाई दी थी. पाकिस्तान के उच्चायोग ने यहां कहा, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं और लोगों की समृद्धि की कामना की. पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मनाया जाता है और इस अवसर पर मोदी ने भी शरीफ को बधाई दी थी.

पाकिस्तान के उच्चायोग ने यहां कहा, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मोदी को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और भारत के लोगों की समृद्धि की कामना की. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक दूसरे को ऐसे समय में बधाई दी है जब मोदी ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ छद्म युद्ध में शामिल है.

पाकिस्तान ने मोदी की टिप्पणी को आधारहीन जुमलेबाजी करार दिया था जिसकी भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में आलोचना की थी.

विदेश मंत्रलय ने कडा ऐतराज व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सबसे बडी चिंता आतंकवाद है और इससे निपटने के लिए हमारे टूल किट सीमित नहीं हैं. भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक 25 अगस्त को इस्लामाबाद में निर्धारित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola