मिस्र में आतंकी हमले में नौ लोगों की मृत्यु

काहिरा: मिश्र में कल हुए एक आतंकी हमले में नौ लोगों की मृत्यु हो गई. बताया जाता है कि यह आतंकी हमला मिश्र के मारसा मातरो गवर्नेट के मरीना एल एलामीन क्षेत्र के पास हुई, इस हमले में एक पुलिसकर्मी के साथ नौ लोगों के मारे जाने की खबर है. मिस्र के गृह मंत्रालय ने […]
काहिरा: मिश्र में कल हुए एक आतंकी हमले में नौ लोगों की मृत्यु हो गई. बताया जाता है कि यह आतंकी हमला मिश्र के मारसा मातरो गवर्नेट के मरीना एल एलामीन क्षेत्र के पास हुई, इस हमले में एक पुलिसकर्मी के साथ नौ लोगों के मारे जाने की खबर है.
मिस्र के गृह मंत्रालय ने कल एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की. इसके बाद वाहन में विस्फोट हो गया जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग मारे गए.
बयान में कहा गया कि इसके बाद आतंकवादी एक कार में सवार होकर भाग निकले, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें मरीना रिजॉर्ट के गेट नंबर-6 के सामने घेर लिया. इस दौरान हुई मुठभेड में चार आतंकवादी मारे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










