लकड़ी बेचनेवाला का बेटा बना राष्ट्रपति

जकार्ता:इंडोनेशिया में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जकार्ता के गर्वनर जोको विडोडो ने जीत दर्ज़ की. चुनाव आयोग के अनुसार विडोडो ने 53.15 प्रतिशत वोट हासिल करके जीते. जबकि उनके प्रतिद्वंदी पूर्व जनरल प्राबोवो सुबियान्त को 46.85 प्रतिशत वोटों पर संतोष करना पड़ा. गौरतलब है कि जोको विडोडो एक बेहद सामान्य परिवार से आते हैं. उनके […]
जकार्ता:इंडोनेशिया में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जकार्ता के गर्वनर जोको विडोडो ने जीत दर्ज़ की. चुनाव आयोग के अनुसार विडोडो ने 53.15 प्रतिशत वोट हासिल करके जीते.
जबकि उनके प्रतिद्वंदी पूर्व जनरल प्राबोवो सुबियान्त को 46.85 प्रतिशत वोटों पर संतोष करना पड़ा. गौरतलब है कि जोको विडोडो एक बेहद सामान्य परिवार से आते हैं. उनके पिता आजीविका के लिए लकड़ी बेचा करते थे.
एक समय वह अपने परिवार के साथ नदी किनारे बने घर में रहते थे. बाद में सरकार ने उनके परिवार को यहां से बेदखल कर दिया. साफ छवि के कारण विडोडो को ग्रामीण और शहरी युवाओं का भरपूर समर्थन मिला. जोकोवी के नाम से लोकप्रिय विडोडो ने राजनीतिक करियर पीडीआई-पी पार्टी के साथ शुरू किया.
वह साल 2005 में सोलो शहर के मेयर चुने गये. सोलो से 2010 में दोबारा 90 फ़ीसदी से अधिक वोटों से जीत हासिल करने के बाद विडोडो ने स्थानीय बाज़ारों का फिर से निर्माण कराया. नदी किनारे रहनेवाले ग़रीब लोगों को फिर से उचित आवास में फिर से बसाया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




