आतंकी हमले में मिस्र के 21 सैनिकों की मौत

काहिरा:दक्षिणी मिस्र में लीबिया और सूडान की सीमा से लगती एक सैन्य चौकी पर रॉकेट ग्रेनेडों से लैस आतंकवादियों के हमले में मिस्र के कम से कम 21 सैनिक मारे गये हैं. सेना के प्रवक्ता मोहम्मद समीर ने बातया कि अल-वादी अल-गेदिद गवर्नोरेट स्थित चौकी पर धावा बोल कर आतंकवादियों ने 21 बॉर्डर गार्डस को […]
काहिरा:दक्षिणी मिस्र में लीबिया और सूडान की सीमा से लगती एक सैन्य चौकी पर रॉकेट ग्रेनेडों से लैस आतंकवादियों के हमले में मिस्र के कम से कम 21 सैनिक मारे गये हैं.
सेना के प्रवक्ता मोहम्मद समीर ने बातया कि अल-वादी अल-गेदिद गवर्नोरेट स्थित चौकी पर धावा बोल कर आतंकवादियों ने 21 बॉर्डर गार्डस को मार दिया. अल वादी अल गेदिद एक बड़ा गवर्नेट है जो लीबिया और सूडान दोनों की सीमा से लगता है.
समीर ने बताया कि गोलीबारी में कुछ ‘आतंकवादी’ भी मारे गये. एक सैन्य सूत्र ने मेना समाचार एजेंसी को बताया कि हमलावर रॉकेट ग्रेनेडों से लैस थे. उन्होंने अचानक से धावा बोलकर सैनिकों को हैरत में डाल दिया. बताया जाता है कि हमला इफ्तार के समय हुआ. मिस्र सरकार ने मारे गये सैनिकों के सम्मान में तीन दिन के शोक की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




