भारतीय मूल की अमेरिकी महिला बनी अमेरिकी विश्वविद्यालय में सीआईओ

Published at :12 Jul 2014 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय मूल की अमेरिकी महिला बनी अमेरिकी विश्वविद्यालय में सीआईओ

वाशिंगटन : आईटी विशेषज्ञ भारतीय-अमेरिकी विजी मुरली को अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में मुख्य सूचना अधिकारी और सूचना एवं शैक्षिक प्रौद्योगिकी विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. मुरली की नियुक्ति की घोषणा करते हुये कुलपति लिंडा पीबी कटेही ने कहा, ‘‘विजी के अनुभव और प्रशिक्षण के कारण कैलिफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय उनकी नियुक्ति को […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : आईटी विशेषज्ञ भारतीय-अमेरिकी विजी मुरली को अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में मुख्य सूचना अधिकारी और सूचना एवं शैक्षिक प्रौद्योगिकी विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

मुरली की नियुक्ति की घोषणा करते हुये कुलपति लिंडा पीबी कटेही ने कहा, ‘‘विजी के अनुभव और प्रशिक्षण के कारण कैलिफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय उनकी नियुक्ति को सौभाग्य मानता है. वह अपने क्षेत्र की दिग्गज हैं और हमारे उत्कृष्ट सपनों को साकार करने में उनका प्रयास काफी महत्वपूर्ण होगा.’’ मुरली वाशिंगटन स्टेट विश्वविद्यालय से यूसी डेविस आयी हैं जहां वह 2007 से कार्यरत थीं. वहां वह सूचना सेवाओं के लिए उपाध्यक्ष और डब्ल्यूएसयू व्यवस्था के लिए सीआईओ के रुप में काम कर चुकी हैं.

उन्होंने पीट सीगल का स्थान लिया है जिन्होंने एक साल पहले यूसी डेविस को छोड दिया था. इस बीच में प्रोफेसर प्रशांत महापात्र अंतरिम उपाध्यक्ष और सीआईओ के तौर पर अपनी सेवा दे रहे थे. मुरली 18 अगस्त को अपना कार्यभार संभाल लेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola