13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रिपोर्ट:तोक्यो के बाद दिल्ली सबसे घना शहर

संयुक्त राष्ट्र:जापान की राजधानी तोक्यो के बाद वर्ष 2014 में दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया है. इसकी आबादी 1990 के बाद दोगुने से अधिक बढ़ कर 2.5 करोड़ तक पहुंच गयी है. वैश्विक शहरीकरण संभावना के वर्ष 2014 के संस्करण में कहा गया कि भारत में 2050 तक शहरी […]

संयुक्त राष्ट्र:जापान की राजधानी तोक्यो के बाद वर्ष 2014 में दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया है. इसकी आबादी 1990 के बाद दोगुने से अधिक बढ़ कर 2.5 करोड़ तक पहुंच गयी है. वैश्विक शहरीकरण संभावना के वर्ष 2014 के संस्करण में कहा गया कि भारत में 2050 तक शहरी आबादी सबसे अधिक बढ़ने की संभावना है और यह चीन से भी अधिक होगी.

दिल्ली कम से कम 2030 तक दुनिया का दूसरी सबसे अधिक आबादी वाला शहर बना रह सकता है जबकि इसकी आबादी तेजी से बढ़ कर 3.6 करोड़ तक पहुंच जायेगी. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार तोक्यो 3.80 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया की सबसे अधिक आबादी शहर रहा है. हालांकि, इस शहर की आबादी में गिरावट के संकेत हैं लेकिन फिर भी 2030 तक यह विश्व का सबसे बड़ा शहर बना रह सकता है जब इसकी आबादी 3.7 करोड़ होगी.

मुंबई छठे स्थान पर
रिपोर्ट में सबसे अधिक आबादी वाले शहरों की सूची में मुंबई छठे स्थान पर है. वर्ष 2030 तक 2.80 करोड़ की आबादी के साथ यह दुनिया का चौथा शहर बन जायेगा. फिलहाल इसकी आबादी 2.1 करोड़ है. तोक्यो और नयी दिल्ली के बाद शंघाई का स्थान है जिसकी आबादी 2.3 करोड़ और मेक्सिको सिटी, मुंबई और साओ पाओलो की आबादी 2014 में करीब 2.1-2.1 करोड़ रही.

2050 तक स्थिति होगी उलट
रपट में कहा गया कि 2014 से 2050 के बीच शहरी आबादी में सबसे अधिक बढ़ोतरी भारत, चीन और नाइजीरिया में होगी और वैश्विक शहरी आबादी में होनेवाली अनुमानित वृद्धि में इन देशों का योगदान 37 प्रतिशत रहेगा. भारत में 2050 तक शहरी आबादी में 40.4 करोड़ के इजाफे की उम्मीद है जो कि चीन की आबादी में 29.2 करोड़ बढ़ोतरी के मुकाबले बहुत अधिक होगी. नाइजीरिया की शहरी आबादी में 21.2 करोड़ का इजाफा होगा.

भारत की मौजूदा शहरी आबादी
भारत की मौजूदा शहरी आबादी 41 करोड़ है और 2050 में यह बढ़ कर 81.4 करोड़ हो जायेगी. चीन की मौजूदा शहरी आबादी सबसे अधिक 75.8 करोड़ है. विश्व की शहरी आबादी में भारत और चीन का योगदान 30 प्रतिशत है. अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, जापान और रूस के साथ इन दोनों एशियाई देशों में विश्व की आधी से अधिक शहरी आबादी रहती है. विश्व की करीब 54 प्रतिशत आबादी फिलहाल शहरी इलाकों में रहती है और 2050 तक यह अनुपात बढ़ कर 66 प्रतिशत हो जायेगा. सबसे अधिक शहरी आबादी अफ्रीका और एशिया में बढ़ेगी.

सिमट जायेंगे गांव
संरा की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व की शहरी आबादी अब 3.9 अरब है और उम्मीद है कि 2050 तक यह बढ़ कर 6.3 अरब हो जायेगी. विश्व की ग्रामीण आबादी में 1950 से अब तक धीम विस्तार हुआ है और उम्मीद है कि कुछ साल में यह अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जायेगा. फिलहाल विश्व भर में ग्रामीण इलाकों में 3.4 अरब लोग रहते हैं. हालांकि, 2020 के बाद विश्व की ग्रामीण आबादी घटने लगेगी और उम्मीद है कि 2050 तक यह 3.2 अरब पर पहुंच जायेगी. भारत में फिलहाल सबसे अधिक 85.7 करोड़ लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं जिसके बाद 63.5 करोड़ की ग्रामीण आबादी के साथ चीन का दूसरा स्थान है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel