मोदी को यूनिवर्स में सबसे अधिक वोट

Published at :12 Jul 2014 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी को यूनिवर्स में सबसे अधिक वोट

लंदन:ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को यूनिवर्स (यूनिवर्स) में किसी भी नेता के मुकाबले अधिक वोट से जीतने के लिए बधाई दी है. कैमरून ने कहा, मैं चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के दौरान हुई बातचीत को नहीं भूलूंगा. मैंने फोन उठाया […]

विज्ञापन

लंदन:ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को यूनिवर्स (यूनिवर्स) में किसी भी नेता के मुकाबले अधिक वोट से जीतने के लिए बधाई दी है. कैमरून ने कहा, मैं चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के दौरान हुई बातचीत को नहीं भूलूंगा.

मैंने फोन उठाया और कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति से बात करना बहुत अच्छा है, जिसने यूनिवर्स में किसी भी नेता के मुकाबले अधिक वोट पाया है.उन्होंने कहा, चुनाव दिमाग की बजाय दिल में जीते जाते हैं. कैमरून ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा, जैसा गांधी ने कहा था कि अपने आप को पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि दूसरों की सेवा में खुद को खो दो.

उन्होंने ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लोगों के समक्ष एक संबोधन के दौरान मोदी के साथ निजी बातचीत के बारे में खुलासा किया. वह ‘कंजरवेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’ की ओर से आयोजिक एक वार्षिक समारोह में बोल रहे थे. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, ब्रिटेन और भारत के यहां अब सुधारों को लेकर कदम उठाने वाली साहसिक सरकारे हैं जो मुक्त उपक्र म और प्रगति में विश्वास करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola