हिंसक आतंकी सामग्री को लेकर चीन में 32 को जेल

Published at :12 Jul 2014 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
हिंसक आतंकी सामग्री को लेकर चीन में 32 को जेल

बीजिंग:चीन में कम से कम 32 लोगों को आतंकवाद से संबंधित ऑडियो एवं वीडियो डाउनलोड करने और उसका प्रसार करने के मामले में शुक्रवार को कैद की सजा सुनायी गयी. अशांत झिनजियांग प्रांत में आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध कार्रवाई करनेवाले अधिकारियों का कहना है कि हाल के हमलों के पीछे इन्हीं लोगों का हाथ था. […]

विज्ञापन

बीजिंग:चीन में कम से कम 32 लोगों को आतंकवाद से संबंधित ऑडियो एवं वीडियो डाउनलोड करने और उसका प्रसार करने के मामले में शुक्रवार को कैद की सजा सुनायी गयी. अशांत झिनजियांग प्रांत में आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध कार्रवाई करनेवाले अधिकारियों का कहना है कि हाल के हमलों के पीछे इन्हीं लोगों का हाथ था.

सात शहरों और क्षेत्रों की अदालतों ने आतंकवाद से जुड़े ग्यारह मामलो में फैसला सुनाया. इन शहरों एवं क्षेत्रों में झिनजियांग, उरुमकी, अक्सू, किजिलसू, इली, होतान, तर्पण और बोरटाला शामिल हैं. इन लोगों को धार्मिक कट्टरपंथ और आतंकवाद संबंधी सामग्री अपने मोबाइल फोनों एवं सोशल मीडिया में रखने, डाउनलोड करने और उनका प्रचार प्रसार करने के आरोप में दोषी ठहराया गया है. उन्हें आतंकवादी संगठनों के संचालन के लिए भी दोषी पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola