अफगानिस्तान:आत्मघाती हमले में चार नाटो सैनिकों सहित 16 की मौत

Published at :09 Jul 2014 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान:आत्मघाती हमले में चार नाटो सैनिकों सहित 16 की मौत

काबुल : अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आज आत्मघाती तालिबान हमलावर द्वारा किए गए हमले में नाटो के चार सैनिकों सहित 16 लोगों की मौत हो गई. तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि काबुल के उत्तर में स्थित परवान प्रांत में नाटो के गश्ती दल के निकट हमलावर ने खुद […]

विज्ञापन

काबुल : अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आज आत्मघाती तालिबान हमलावर द्वारा किए गए हमले में नाटो के चार सैनिकों सहित 16 लोगों की मौत हो गई. तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि काबुल के उत्तर में स्थित परवान प्रांत में नाटो के गश्ती दल के निकट हमलावर ने खुद को उडा लिया.

यह हमला अफगानिस्तान में राजनीतिक संकट की स्थिति के बीच हुआ है. राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में धांधली के आरोपों के कारण यहां राजनीतिक संकट खडा हो गया है.

नाटो के मिशन ने एक बयान में कहा, ‘‘शत्रु बलों के हमले में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग बल के चार सदस्य मारे गए हैं.’’ परवान प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता वहीद सिद्दीकी ने बताया कि हमले में 10 नागरिक और दो पुलिसकर्मी मारे गए. चरमपंथियों का कहना है कि अमेरिकी विशेष बल के 15 सैनिक मारे गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola