भारत ने नौ पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा

लाहौर : भारतीय अधिकारियों ने वाघा सीमा पर पांच मछुआरों सहित नौ पाकिस्तानी कैदियों को पडोसी देश के अर्ध-सैनिक बल को सौंप दिया. इन कैदियों को एधी वेलफेयर फाउंडेशन को सौंपने से पहले पंजाब रेंजर्स ने उनके बयान दर्ज किए. अधिकारियों ने यहां बताया कि कैदियों में से पांच मछुआरे हैं जबकि बाकि अवैध तरीके […]
लाहौर : भारतीय अधिकारियों ने वाघा सीमा पर पांच मछुआरों सहित नौ पाकिस्तानी कैदियों को पडोसी देश के अर्ध-सैनिक बल को सौंप दिया. इन कैदियों को एधी वेलफेयर फाउंडेशन को सौंपने से पहले पंजाब रेंजर्स ने उनके बयान दर्ज किए. अधिकारियों ने यहां बताया कि कैदियों में से पांच मछुआरे हैं जबकि बाकि अवैध तरीके से सीमा पार करके भारत में प्रवेश करने वाले थे.
उन्होंने बताया, ‘‘किसी भी कैदी के परिजन उन्हें लेने नहीं आए थे. हमने उन्हें एधी को सौंप दिया है. चूंकि वह अपने परिवार से नहीं मिले हैं इसलिए वे जबतक चाहें वहां रह सकते हैं.’’विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को एक जुलाई को एक सूची सौंपी थी जिसके अनुसार पाकिस्तान के जेलों में 296 भारतीय कैदी बंद हैं. भारतीय कैदियों की सूची के मुताबिक, वर्तमान में जेलों में 237 मछुआरे, 47 सामान्य लोग और 12 युवा बंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




