आइएसआइएस ने किया भारत के खिलाफ जंग का एलान

बगदाद : इराक में हिंसा फैला रहे आतंकी संगठन इसलामिक स्टेट इन इराक एंड अल शाम (आइएसआइएस) के निशाने पर भारत समेत अब दुनिया के कई देश आ गये हैं. आइएसआइएस के कमांडर अबु बकर अल बगदादी ने मंगलवार देर शाम इंटरनेट पर वीडियो जारी किया. अंगरेजी, रूसी, फ्रेंच, अल्बानियाई और अरबी भाषा में जारी […]
बगदाद : इराक में हिंसा फैला रहे आतंकी संगठन इसलामिक स्टेट इन इराक एंड अल शाम (आइएसआइएस) के निशाने पर भारत समेत अब दुनिया के कई देश आ गये हैं. आइएसआइएस के कमांडर अबु बकर अल बगदादी ने मंगलवार देर शाम इंटरनेट पर वीडियो जारी किया. अंगरेजी, रूसी, फ्रेंच, अल्बानियाई और अरबी भाषा में जारी वीडियो में उसने दुनिया के मुसलिमों से एकजुट जिहाद का आह्वान किया है.
रमजान के पवित्र माह का जिक्र करते हुए बगदादी ने कहा है कि रमजान का महीना हो या कोई और, अल्लाह की राह में जिहाद से बेहतर कोई काम नहीं है. कहा, भारत समेत फिलीस्तीन, सोमालिया, अरबी प्रायद्वीप, काकेसस, सीरिया, मिस्र, इराक, इंडोनेशिया, अफगान, फिलीपींस, अवहाज, ईरान, पाकिस्तान, ट्यूनीशिया, लीबिया, अल्जीरिया, मोरक्को सहित कई देशों में मुसलमानों के अधिकारों का हनन हो रहा है. ऐसे में इसका फायदा उठाओ और अपने धर्म के रास्ते चलते हुए जिहाद करो. उसने कहा कि अल्लाह के दुश्मनों में खौफ पैदा करो और ये जहां भी मिलें, इन्हें मौत की सजा दो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




