ePaper

.....जब एयरपोर्ट पर ही बच्चे को भूल गयी महिला, विमान को लौटना पड़ा

Updated at : 13 Mar 2019 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
.....जब एयरपोर्ट पर ही बच्चे को भूल गयी महिला, विमान को लौटना पड़ा

रियाद : सऊदी अरब के जेद्दा स्थित किंग अब्दुल अजीज एयरपोर्ट के वेटिंग रूम में ही एक महिला अपने बच्चे को भूल गयी, जिसके चलते उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही सऊदी विमान – एसवी 832 को एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब आपातकाल के अलावा अन्य कारण […]

विज्ञापन

रियाद : सऊदी अरब के जेद्दा स्थित किंग अब्दुल अजीज एयरपोर्ट के वेटिंग रूम में ही एक महिला अपने बच्चे को भूल गयी, जिसके चलते उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही सऊदी विमान – एसवी 832 को एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा.

ऐसा पहली बार हो रहा है, जब आपातकाल के अलावा अन्य कारण से किसी विमान को वापस एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा है. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें पायलट विमान वापस लौटाने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पूछ रहा है. वह कह रहा है कि एक महिला यात्री अपने बच्चे को एयरपोर्ट के प्रतिक्षा स्थल पर भूल गयी है. भगवान हमारे साथ रहें. क्या हम वापस लौट सकते हैं? पायलट कहता है कि महिला यात्रा जारी करने से इनकार कर रही है.

इसके बाद ऑपरेटर वापस लौटने की अनुमति दे देता है. मानवीयता के आधार पर फैसला लेने के कारण सोशल मीडिया पर पायलट की खूब सराहना की जा रही है. वहीं, लोग मां की बच्चा भूल जाने के कारण आलोचना कर रहे हैं. हालांकि, इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है कि महिला को कितनी देर बाद अपनी गलती का अहसास हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola