अमेरिका मेरा क्या बिगाड़ेगा: हाफिज सईद

Updated at : 01 Jul 2014 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका मेरा क्या बिगाड़ेगा: हाफिज सईद

इसलामाबाद : मुंबई हमले के मास्टर माइंड और आतंकी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने संगठन पर अमेरिका की ओर से लगाये गये प्रतिबंधों को खारिज कर दिया है. बीबीसी को दिये एक साक्षात्कार में हाफिज सईद ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत की मदद हासिल करने के लिए अमेरिका जमात-उद-दावा को […]

विज्ञापन

इसलामाबाद : मुंबई हमले के मास्टर माइंड और आतंकी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने संगठन पर अमेरिका की ओर से लगाये गये प्रतिबंधों को खारिज कर दिया है. बीबीसी को दिये एक साक्षात्कार में हाफिज सईद ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत की मदद हासिल करने के लिए अमेरिका जमात-उद-दावा को निशाना बना रहा है.

अमेरिका का कहना है कि जमात-उद-दावा आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का ही नया रूप है. अमेरिका ने हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है. हाफिज सईद लश्कर ए तैयबा और जमात उद दावा का प्रमुख है. अमेरिका की ओर से घोषित इनाम के बावजूद हाफिज सईद पाकिस्तान के लाहौर में खुले आम घूम रहा है. उसने कहा कि अमेरिका ने जमात-उद-दावा पर प्रतिबंध भारत के कहने पर लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola