दक्षिण प्रशांत द्वीप पर भूकंप के झटके

सिडनी : टोंगा के तट पर शक्तिशाली भूकंप के बाद वैलिस और फ्यूचुना के दक्षिणी प्रशांत द्वीपों पर आज तड़के 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, वैलिस और फ्यूचुना से 205 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में भूकंप का ताजा झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 5 बज कर 15 मिनट पर आया. टोंगा के तट […]
सिडनी : टोंगा के तट पर शक्तिशाली भूकंप के बाद वैलिस और फ्यूचुना के दक्षिणी प्रशांत द्वीपों पर आज तड़के 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, वैलिस और फ्यूचुना से 205 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में भूकंप का ताजा झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 5 बज कर 15 मिनट पर आया.
टोंगा के तट पर आये 6.4 तीव्रता के भूकंप के दो घंटे के बाद यह भूकंप महसूस किया गया. सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है और तत्काल नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. यूएसजीएस ने बताया कि टोंगा के तट पर सुबह तीन बज कर 52 मिनट पर हिहिफो शहर से 197 किमी उत्तर पश्चिम में समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया था. इसके लगभग तीन घंटे बाद कुछ किमी दूर पश्चिम में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




