इराकी सेना का जिहादियों के खिलाफ अभियान तेज,रूस ने दिये लड़ाकू विमान

Updated at : 30 Jun 2014 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
इराकी सेना का जिहादियों के खिलाफ अभियान तेज,रूस ने दिये लड़ाकू विमान

बगदाद:रूस से लड़ाकू विमान सुखोई मिलने के साथ ही इराकी सेना ने पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के गृहनगर तिकरित में रविवार को जवाबी हमले तेज कर दिये. राजनयिक इसे सुन्नी उग्रवादियों के खिलाफ अस्तित्व की लड़ाई बता रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार को सरकारी लड़ाकू विमानों ने हवाई हमले किये और शहर […]

विज्ञापन

बगदाद:रूस से लड़ाकू विमान सुखोई मिलने के साथ ही इराकी सेना ने पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के गृहनगर तिकरित में रविवार को जवाबी हमले तेज कर दिये. राजनयिक इसे सुन्नी उग्रवादियों के खिलाफ अस्तित्व की लड़ाई बता रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार को सरकारी लड़ाकू विमानों ने हवाई हमले किये और शहर में भी संघर्ष शुरू हो गया है. ‘इसलामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंटा’ के लड़ाकों ने पांच सप्ताह पहले राज्य हमले शुरू किये थे, उसके बाद इराकी सेना पहली बार इतना बड़ा अभियान चला रही है.

इराक में तेजी से फैल रहे संघर्ष से चिंतित दुनिया भर के नेताओं ने अप्रैल में हुए चुनाव के बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज करने की मांग की है. उनका कहना है कि जातीय विभाजन गति प्राप्त किये इस संघर्ष को सैन्य तरीके नहीं सुलझाया जा सकता. इराक के प्रधानमंत्री नुरी अल-मलिकी का कहना है कि इस संकट के समाधान के लिए राजनीतिक हल आवश्यक है.

प्रधानमंत्री के रक्षा प्रवक्ता पिछले कई दिनों तक तिकरित अभियान में सफलता मिलने की बात करते रहे हैं. यह ना सिर्फ सामरिक दृष्टिकोण से बल्कि सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. लेफ्टिनेंट जनरल कासिम अता ने संवाददाताओं से कहा कि तिकरित के इर्द-गिर्द ‘विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बल आगे बढ़ रहे हैं. वहां टकराव जारी हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola