इराक में फंसे 16 भारतीयों को बचाया गया

Updated at : 20 Jun 2014 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
इराक में फंसे 16 भारतीयों को बचाया गया

नयी दिल्ली: इराक संकट से परेशान भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीयों को बचाने की कवायद शुरु कर दी है. इराक के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 16 भारतीय नागरिकों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि अगवा किए गए 40 भारतीयों में से एक व्यक्ति मोसुल शहर में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलने में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: इराक संकट से परेशान भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीयों को बचाने की कवायद शुरु कर दी है. इराक के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 16 भारतीय नागरिकों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि अगवा किए गए 40 भारतीयों में से एक व्यक्ति मोसुल शहर में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलने में कामयाब रहा है. मोसुल पर आतंकवादियों का नियंत्रण है.

यह घटनाक्रम ऐसे दिन हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च-स्तरीय बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, कैबिनेट सचिव अजित कुमार सेठ, विदेश सचिव सुजाता सिंह, खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ-साथ विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि बैठक में स्थिति के ‘‘सभी पहलुओं’’ की समीक्षा की गई जिसमें सरकार के पास उपलब्ध सभी तथ्यों एवं सूचनाओं पर विचार किया गया.अकबरुद्दीन ने कहा, ‘‘हम आपसे इस बारे में पुष्टि कर सकते हैं कि एक भारतीय नागरिक भाग निकला है और बगदाद में हमारे दूतावास के संपर्क में है.’’ हम वहां फंसे नागरिकों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola