अफगानिस्तान : बम विस्फोट में तीन की मौत
Updated at : 05 Jun 2014 1:16 PM (IST)
विज्ञापन

काबुल : अफगानिस्तान के दक्षिणी गजनी प्रांत में सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में एक पुलिस प्रमुख और दो अन्य अधिकारियों की मौत हो गई. वागज जिले के गवर्नर अब्दुल अजीम फारुकी ने कहा कि जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद कासिम अन्य अधिकारियों के साथ तालिबान आतंकवादियों द्वारा सड़क किनारे लगाये गए एक बम को हटाने […]
विज्ञापन
काबुल : अफगानिस्तान के दक्षिणी गजनी प्रांत में सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में एक पुलिस प्रमुख और दो अन्य अधिकारियों की मौत हो गई. वागज जिले के गवर्नर अब्दुल अजीम फारुकी ने कहा कि जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद कासिम अन्य अधिकारियों के साथ तालिबान आतंकवादियों द्वारा सड़क किनारे लगाये गए एक बम को हटाने गए थे.
अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने बम हटा दिया तब उसके नीचे छुपाकर लगाया गया एक अन्य बम फट गया जिसमें कासिम और दो अन्य अधिकारियों की मौत हो गई और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब तालिबान देश से इस वर्ष के अंत तक विदेशी सैनिकों के हटने के मद्देनजर अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




