ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी को अहम पद पर नियुक्त किया

Updated at : 04 Jun 2014 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी को अहम पद पर नियुक्त किया

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2008 और 2012 में उनके चुनाव प्रचार के लिए कोष जुटाने में एक अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी शेफाली राजदान दुग्गल को यूएस होलोकॉस्ट मेमोरियल काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया है. ओबामा ने कल कुछ राजनयिक और प्रशासनिक पदों के अलावा इस नियुक्ति के बारे […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2008 और 2012 में उनके चुनाव प्रचार के लिए कोष जुटाने में एक अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी शेफाली राजदान दुग्गल को यूएस होलोकॉस्ट मेमोरियल काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया है. ओबामा ने कल कुछ राजनयिक और प्रशासनिक पदों के अलावा इस नियुक्ति के बारे में घोषणा की.

ओबामा ने कहा, ‘‘इन लोगों के असाधारण समर्पण से अमेरिकी जनता के हितों की व्यापक रुप से पूर्ति होगी.मैं इस बात को लेकर उनका आभारी हूं कि वे लोग इस प्रशासन में सेवा देने को राजी हुए हैं और आने वाले महीनों और वर्षों में मैं उनके साथ काम करने की आशा करता हूं.’’ केलिफोर्निया आधारित शेफाली ने ओबामा के चुनाव प्रचार के लिए करोडों डॉलर कोष जुटाने में मदद की थी.‘यूनाइटेड स्टेट्स होलोकॉस्ट मेमोरियल काउंसिल’ की स्थापना कांग्रेस ने 1980 में थी ताकि यूएस होलोकास्ट स्मृति संग्रहालय के निर्माण के लिए धनराशि एकत्र की जा सके.काउंसिल की वर्ष में दो बार बैठक होती है.

काउंसिल में 55 सदस्य होते हैं जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं. इनमें से पांच.. पांच सदस्य सीनेट और प्रतिनिधि सभा से नियुक्त किए जाते हैं. 11 सदस्यों का कार्यकाल प्रत्येक साल खत्म होता है. शेफाली डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएनसी), राष्ट्रीय वित्त समिति की सदस्य हैं और वह डीएनसी वूमेंस लीडरशीप फोरम की राष्ट्रीय सह अध्यक्ष हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola