अंतरिक्ष का मलबा हटाएगा ईएसए उपग्रह

Updated at : 02 Jun 2014 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरिक्ष का मलबा हटाएगा ईएसए उपग्रह

लंदन: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) एक उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बना रही है जो पृथ्वी की कक्षा के निचले भाग से अंतरिक्ष का मलबा हटाएगा.ईएसए के इस महत्वाकांक्षी मिशन का नाम ई.डीआर्बिट है. इसके तहत एक उपग्रह का उपयोग कर अंतरिक्ष का कचरा हटाया जाएगा. एजेंसी की ‘क्लीन स्पेस’ पहल से जुडे विशेषज्ञ पृथ्वी […]

विज्ञापन

लंदन: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) एक उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बना रही है जो पृथ्वी की कक्षा के निचले भाग से अंतरिक्ष का मलबा हटाएगा.ईएसए के इस महत्वाकांक्षी मिशन का नाम ई.डीआर्बिट है. इसके तहत एक उपग्रह का उपयोग कर अंतरिक्ष का कचरा हटाया जाएगा. एजेंसी की ‘क्लीन स्पेस’ पहल से जुडे विशेषज्ञ पृथ्वी और अंतरिक्ष में अंतरिक्ष उद्योग के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए कचरा हटाने के उद्देश्य से ई.डीऑर्बिट मिशन का अध्ययन कर रहे हैं.

ईएसडी ने कहा ‘‘दशकों से चल रहे प्रक्षेपण के कारण पृथ्वी के आसपास अंतरिक्ष कचरा एकत्र हो गया है. इस कचरे से मिशनों में बाधा आ सकती है. हम कह सकते हैं कि मात्र एक सेमी के किसी कलपुर्जे से भी उतने ही बल की टक्कर हो सकती है जितना बल हथगोले में होता है.’’ एजेंसी ने कहा कि प्रमुख निचली कक्षाओं में मलबे को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय बडे सामान को हटाना है. कई कई टन वजन वाले ये सामान न सिर्फ टक्कर का खतरा पैदा करते हैं बल्कि विभिन्न कारणों के चलते इनमें विस्फोट भी हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola