फुकुशिमा में भूमिगत बर्फ की दीवार बनाना शुरु करेगा जापान

Updated at : 02 Jun 2014 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
फुकुशिमा में भूमिगत बर्फ की दीवार बनाना शुरु करेगा जापान

तोक्यो : जापान फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में भूमि के नीचे बर्फ की दीवार बनाने का काम आज शुरु करेगा ताकि टूटे रिएक्टरों के नीचे की जमीन को ठंडा करके रेडियोधर्मी जल के निर्माण को धीमा किया जा सके. इस दीवार को बनाने का लक्ष्य निकटवर्ती पहाडियों के उस भूमिगत जल को रोकना है जो संयंत्र […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में भूमि के नीचे बर्फ की दीवार बनाने का काम आज शुरु करेगा ताकि टूटे रिएक्टरों के नीचे की जमीन को ठंडा करके रेडियोधर्मी जल के निर्माण को धीमा किया जा सके. इस दीवार को बनाने का लक्ष्य निकटवर्ती पहाडियों के उस भूमिगत जल को रोकना है जो संयंत्र के नीचे बह रहा है और वहां पहले से मौजूद संदूषित जल में मिल रहा है.

परमाणु नियमन प्राधिकरण ने तोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के मालिकाना हक वाले और उसके द्वारा संचालित फुकुशिमा दाईची में बर्फ की दीवार बनाने की शुरुआत करने को पिछले सप्ताह हरी झंडी दे दी थी. इस सरकारी योजना के तहत जमीन में गहराई में पाइपें बिछाई जाएंगी. इनके जरिए ठंडा करने वाले यंत्र लगाए जाएंगे ताकि 1.5 किलोमीटर बर्फ की दीवार बनाई जा सके जो भूमि के नीचे जल को रोकने का काम करेगी.फुकुशिमा संयंत्र में भूमि के नीचे दीवार बनाने का यह प्रस्ताव गत वर्ष पेश किया गया था। यह तरीका इससे पहले जलाशयों के निकट सुरंगों के निर्माण में अपनाया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola