अर्जेंटीना: यौन उत्पीडन के बाद माता-पिता से अलग किए गए बच्चे

ब्यूनस आयर्स : अर्जेंटीना के एक ही प्रांत में महज एक साल में लगभग 300 लड़के……लड़कियों के साथ यौन उत्पीडन की घटनाएं सामने आने पर प्रशासन को इन बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करना पड़ा है. 31 मई से बीते एक साल तक देखे गए उत्पीडन के ये मामले ब्यूनस आयर्स प्रांत तक ही […]
ब्यूनस आयर्स : अर्जेंटीना के एक ही प्रांत में महज एक साल में लगभग 300 लड़के……लड़कियों के साथ यौन उत्पीडन की घटनाएं सामने आने पर प्रशासन को इन बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करना पड़ा है. 31 मई से बीते एक साल तक देखे गए उत्पीडन के ये मामले ब्यूनस आयर्स प्रांत तक ही सीमित थे. अजेंर्टीना की कुल 4.1 करोड़ की आबादी में से 1.46 करोड़ लोग इस प्रांत में रहते हैं.
स्थानीय बाल और युवा कल्याण कार्यालय ने कल कहा कि अधिकारियों ने प्रांत में 1,144 मामलों पर कार्रवाई की. इनमें से 270 बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर दिया गया और उनके दादा-दादी या अन्य परिवार के पास भेज दिया गया.
कार्यालय की रिपोर्ट में कहा गया है, इस तरह के उत्पीडन का पता लगाना अक्सर मुश्किल होता है इसलिए परिवार के सदस्यों, पडोसियों और अध्यापकों का चौकस रहना जरुरी है. रिपोर्ट में कहा गया कि 85 प्रतिशत मामलों में उत्पीडन करने वाला व्यक्ति या तो परिवार का सदस्य होता है या बच्चे का कोई अन्य परिचित ही होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




