विदेश सचिव अफगान राष्ट्रपति करजई से मिलीं

काबुल:हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद विदेश सचिव सुजाता सिंह ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और राष्ट्रपति पद के चुनाव के दो मुख्य उम्मीदवारों अब्दुल्ला अब्दुल्ला और अशरफ गनी से शनिवार को मुलाकात की. सुजाता 23 मई को भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के बाद वहां स्थिति […]
काबुल:हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद विदेश सचिव सुजाता सिंह ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और राष्ट्रपति पद के चुनाव के दो मुख्य उम्मीदवारों अब्दुल्ला अब्दुल्ला और अशरफ गनी से शनिवार को मुलाकात की. सुजाता 23 मई को भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के बाद वहां स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को हेरात पहुंची थीं.
भेंट के दौरान अफगान में भारतीय परिसपंत्ति समेत अहम विषयों पर चर्चा हुई. अफगानिस्तान में 14 जून को दूसरे दौर के चुनाव में अब्दुल्ला अब्दुल्ला और विश्व बैंक के अर्थशास्त्री अशरफ गनी के बीच मुकाबला होगा और देश में पहली बार लोकतांत्रिक ढंग से सत्ता हस्तातंरण के तहत करजई के उत्तराधिकारी का निर्वाचन होगा.
विदेश सचिव ने स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को हेरात के गवर्नर सैयद फजलुल्ला वाहिदी, अफगानिस्तान में भारत के राजदूत अमर सिन्हा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी. उनकी हेरात यात्र कुछ घंटों की थी. वह उन बहादुर कर्मियों से भी मिलीं जिन्होंने आतंकवादी हमले को विफल कर दिया था. हमले के दिन दोनों पक्षों के बीच मुठभेड में चार आतंकवादी मारे गये थे. हमले के बाद काबुल में भारतीय दूतवास तथा हेरात के अलावा जलालाबाद, मजार-ए-शरीफ और कंधार के वाणिज्य दूतावासों की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और पूरे अफगानिस्तान में भारतीय परिसंपत्तियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को चौकस कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




