मलयेशिया में 15 साल की नाबालिग से 38 लोगों ने किया गैंगरेप

कुआलालंपुर: मलयेशिया पुलिस ने गैंगरेप के एक मामले में 13 पुरुषों को हिरासत में लिया है और कम से कम 23 लोगों की तलाश की जा रही है. इन 38 लोगों पर 15 साल की एक लड़की से गैंगरेप का आरोप है. शुक्रवार को मलयेशियाई टीवी ऐस्ट्रो अवनी और द स्टार डेली अखबार ने खबर […]
कुआलालंपुर: मलयेशिया पुलिस ने गैंगरेप के एक मामले में 13 पुरुषों को हिरासत में लिया है और कम से कम 23 लोगों की तलाश की जा रही है. इन 38 लोगों पर 15 साल की एक लड़की से गैंगरेप का आरोप है.
शुक्रवार को मलयेशियाई टीवी ऐस्ट्रो अवनी और द स्टार डेली अखबार ने खबर दी कि 38 लोगों द्वारा रेप करने की यह घटना उत्तरी राज्य केलांतन में 20 मई को हुई, जब लड़की अपनी एक सहेली से मिलने गयी थी. इन दोनों को एक झोपड़ी में ले जाया गया जहां उसके साथ लोगों ने बारी-बारी से रेप किया.
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसकी 17 वर्षीय सहेली के साथ भी रेप हुआ या नहीं. हालांकि, पुलिस या अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी इस घटना पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. मीडिया ने जिला पुलिस प्रमुख अजहम ओथाम के हवाले से कहा है कि इस घटना में 38 लोग शामिल थे. हिरासत में लिये गये ज्यादातर लोग नशे में थे. इन लोगों में एक व्यक्ति के साथ उसके दो बेटे भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




