गर्भवती महिला की हाईकोर्ट के बाहर पत्थर से कूचकर हत्या

लाहौर : झूठी शान की खातिर पाकिस्तान में एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला की आज यहां हाईकोर्ट के बाहर उसके पिता और भाइयों ने पत्थर मार- मार कर जान ले ली. पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब की रहने वाली फरजाना परवीन ने अपने ही इलाके के 45 वर्षीय […]
लाहौर : झूठी शान की खातिर पाकिस्तान में एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला की आज यहां हाईकोर्ट के बाहर उसके पिता और भाइयों ने पत्थर मार- मार कर जान ले ली.
पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब की रहने वाली फरजाना परवीन ने अपने ही इलाके के 45 वर्षीय मोहम्मद इकबाल से कुछ महीने पहले शादी की थी. उसने यह निकाह अपने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर किया था. अपने परिवार के लोगों द्वारा इकबाल पर लगाए गए उसके अपहरण और जबरन निकाह करने के आरोपों को लेकर फरजाना इकबाल के बचाव में अपने शौहर के साथ अपना बयान अदालत में दर्ज कराने आयी थी. वहीं यह घटना हुई. शुरुआत में उसके परिवार के सदस्यों ने हवा में गोलियां चलायीं फरजाना को इकबाल से छीनने की कोशिश की.
इस प्रयास में विफल रहने के बाद फरजाना के पिता और भाइयों समेत उसके परिवार के करीब 20 सदस्यों ने दोनों मियां बीवी पर डंडों और ईंटों से हमला किया. यह घटना अदालत के बाहर भीड के सामने हुई. पुलिस अधिकारी नसीम भट ने यह जानकारी दी. लाहौर पुलिस प्रवक्ता नियाब हैदर ने बताया, ‘‘ फरजाना की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी जबकि इकबाल हमले से बच निकला.’’ फरजाना तीन महीने की गर्भवती थी. इकबाल ने पुलिस को बताया, ‘‘हमने अदालत में निकाह किया था क्योंकि फरजाना का परिवार खुश नहीं था. ’’ उसने साथ ही बताया कि निकाह के बाद से फरजाना के परिवार वाले उन्हें लगातार धमका रहे थे.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरजाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इकबाल की शिकायत पर फरजाना के पिता, उसके दो भाइयों तथा तीन अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.फरजाना के पिता मुहम्मद अजीम को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसके भाई भाग निकले. हैदर ने बताया, ‘‘ हम आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं.’’ एक निजी संस्थान पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के अनुसार, पाकिस्तान में पिछले साल करीब 900 महिलाओं को उनके परिवार वालों ने झूठी शान की खातिर मार डाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










