ओबामा को जहर से सने पत्र भेजने वाले को यौन अभद्रता मामले में सजा

Published at :28 May 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
ओबामा को जहर से सने पत्र भेजने वाले को यौन अभद्रता मामले में सजा

जैक्सन (अमेरिका) : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य अधिकारियों को रिसिन नामक जहर से सने पत्र भेजने वाले व्यक्ति को एक अन्य मामले में कैद की सजा सुनाई गई है. यह मामला मार्शल आर्ट्स के तीन छात्रों को गलत ढंग से छूने का है. जेम्स ऐवरेट डश्के को कल ली काउंटी सर्किट कोर्ट में […]

विज्ञापन

जैक्सन (अमेरिका) : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य अधिकारियों को रिसिन नामक जहर से सने पत्र भेजने वाले व्यक्ति को एक अन्य मामले में कैद की सजा सुनाई गई है. यह मामला मार्शल आर्ट्स के तीन छात्रों को गलत ढंग से छूने का है.

जेम्स ऐवरेट डश्के को कल ली काउंटी सर्किट कोर्ट में सजा सुनाई गई थी. अभियोजकों ने कहा कि डश्के को यौन अभद्रता के लिए 20 साल की सजा सुनाई गई. यह सजा उसे ऐसे समय में दी गई है, जब वह पहले ही जहर से सने पत्र भेजने के आरोप में संघीय जेल में 25 साल की सजा काट रहा है.

अदालत ने आदेश दिए कि इसकी रिहाई के बाद इसे यौन हमलावर के तौर पर पंजीकृत किया जाए. डश्के ने तुपेलो स्थित मार्शल आर्ट स्टूडियो में अपने तीन छात्रों को गलत ढंग से छूने के आरोपों को स्वीकार कर लिया था. दोष स्वीकार करने के बाद 19 मई को उसे सजा सुनाई गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola