अमेरिका ने मोदी-शरीफ द्विपक्षीय मुलाकात की सराहना की

Published at :28 May 2014 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने मोदी-शरीफ द्विपक्षीय मुलाकात की सराहना की

वाशिंगटन : अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच पहली द्विपक्षीय मुलाकात की आज सराहना की और कहा कि अमेरिका दो दक्षिण एशियाई पडोसी देशों द्वारा अपनी वार्ता और सहयोग को मजबूत बनाने के लिए उठाये गये किसी भी कदम का स्वागत करता है. विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच पहली द्विपक्षीय मुलाकात की आज सराहना की और कहा कि अमेरिका दो दक्षिण एशियाई पडोसी देशों द्वारा अपनी वार्ता और सहयोग को मजबूत बनाने के लिए उठाये गये किसी भी कदम का स्वागत करता है.

विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने संवाददाताओं को बताया, हम प्रधानमंत्री शरीफ के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत यात्रा पर जाने और उसके बाद होने वाली द्विपक्षीय बैठकों की खबरों का स्वागत करते हैं.

उन्होंने कहा, कुल मिलाकर, हम भारत और पाकिस्तान द्वारा अपने वार्ता और सहयोग को मजबूत तथा गहन बनाने के लिए उठाए जाने वाले किसी भी कदम और सभी कदमों का लगातार स्वागत करते रहे हैं. और हम दोनों देशों के लोगों के लिए आर्थिक अवसरों को पैदा करने के भारत और पाकिस्तान के किसी भी प्रयास की सराहना करते हैं ऐसे कदम जो अधिक सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध क्षेत्र में योगदान कर सके.

साकी ने एक सवाल के जवाब में कहा, इसलिए हम सप्ताहांत की खबरों का समर्थन और सराहना करते हैं. कल भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रुप में शपथ लेने वाले मोदी ने शरीफ के साथ अपनी 45 मिनट की बातचीत में पाकिस्तान से पैदा हो रहे आतंकवाद को लेकर चिंता जाहिर की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola