पाकिस्तान ने 151 भारतीय कैदियों को भारत के सुपुर्द किया

Published at :26 May 2014 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने 151 भारतीय कैदियों को भारत के सुपुर्द किया

लाहौर: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शामिल होने के मौके पर पाकिस्तानी जेलों से रिहा किए गए 151 भारतीय कैदियों को पाकिस्तान ने आज वाघा सीमा पर भारत के अधिकारियों के सुपर्द कर दिया. कराची के मलीर जेल से 59 और हैदराबाद की नारा जेल से 92 भारतीय कैदियों […]

विज्ञापन

लाहौर: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शामिल होने के मौके पर पाकिस्तानी जेलों से रिहा किए गए 151 भारतीय कैदियों को पाकिस्तान ने आज वाघा सीमा पर भारत के अधिकारियों के सुपर्द कर दिया.

कराची के मलीर जेल से 59 और हैदराबाद की नारा जेल से 92 भारतीय कैदियों को रिहा किया गया है. इनमें 150 मछुआरे और एक अन्य कैदी है. यह कैदी गलती से पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गया था. इन लोगों को कराची से बस के जरिए वाघा सीमा लाया गया था. उन्हें सीमा सुरक्षा बल के सुपुर्द किया गया.

पाकिस्तान रेंजर्स के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन लोगों के कागजात देखने के बाद इन्हें भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया.’’ पाकिस्तानी जेल से रिहा हुए मछुआरे दापू तेजा ने कहा, ‘‘मैंने नग से जुडा काम सीखा. मैंने कंगन, पायल और हार बनाएं. मुङो हर वस्तु के लिए 60 रुपये मिलते थे.’’

तेजा उस पोत पर सवार थे जो सात महीने पहले कथित तौर पर पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गया था.उन्होंने कहा कि पोत पर सात लोग सवार थे, लेकिन पाकिस्तान तटरक्षक बल ने सिर्फ चार लोगों को गिरफ्तार किया. नांजी सोमा नामक एक अन्य मछुआरे ने कहा, ‘‘मैं एक अशिक्षित व्यक्ति हूं जो मछली पकडने का काम कर सकता हूं. मेरा बेटा यह काम नहीं करेगा. वह 10 साल का है और स्कूल जाता है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola