115 साल की उम्र में जेरालीन पकड़ती हैं मछलियां

Published at :26 May 2014 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
115 साल की उम्र में जेरालीन पकड़ती हैं मछलियां

वाशिंगटन:अमेरिका की सबसे बूढ़ी महिला जेरालीन टैली बीते शुक्र वार को 115 साल की हो गयीं. दो शताब्दियों का मंजर देख चुकी जेरालीन अपना जन्मदिन अपनी बेटी, कुछ दोस्त और रिश्तेदारों के साथ अगले दो-तीन दिनों में मिशिगन के एक चर्च में मनाएंगी. जेरेन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप के अनुसार 23 मई 1899 को पैदा हुई जेरालीन […]

विज्ञापन

वाशिंगटन:अमेरिका की सबसे बूढ़ी महिला जेरालीन टैली बीते शुक्र वार को 115 साल की हो गयीं. दो शताब्दियों का मंजर देख चुकी जेरालीन अपना जन्मदिन अपनी बेटी, कुछ दोस्त और रिश्तेदारों के साथ अगले दो-तीन दिनों में मिशिगन के एक चर्च में मनाएंगी. जेरेन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप के अनुसार 23 मई 1899 को पैदा हुई जेरालीन टैली दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा उम्र की महिला हैं.

पहली जापान की मिसाओ ओकावा हैं जो 116 साल की हैं. जेरालीन से जब कोई यह पूछता है कि उनके स्वास्थ का राज क्या है? तो वे कहती हैं कि सब ईश्वर के हाथ में है, उसकी कृपा है. उन्होंने डेटरॉयट फ्री प्रेस को बताया, इसमें मैंने कुछ नहीं किया. जेरालीन का जन्म ज्यॉर्जिया के मॉनट्रोस शहर में हुआ था.

1935 में वे मीशिगन आकर रहने लगीं. जेरालीन के पति की मौत 1988 में हो गयी थी. उनके साथ उनकी 76 साल की बेटी थेलमा होलोवे रहती हैं, जो अपनी मां का पूरा ख्याल रखती हैं. परिवार की और भी कई पीढ़ियां हैं, जो उनके आसपास ही रहती हैं. इस उम्र में भी जेरालीन को मछली पकड़ने में बहुत आनंद आता है. इससे उनके अच्छे स्वास्थ का भी पता चलता है. जेरालीन एक वॉकर की मदद से चलती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola