बीस साल बाद आप देख सकेंगे एलियन

वाशिंगटन: अगर आप यह जानना चाहते हैं कि जीवन पृथ्वी के अलावा कहीं है या नहीं, तो इस सवाल के जवाब के लिए आपको सिर्फ 20 वर्ष इंतजार करना होगा. वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी के अलावा आधा दर्जन अन्य विश्व में जिंदगी का अस्तित्व हो सकता है और इसकी खोज में दो दशक का समय […]
वाशिंगटन: अगर आप यह जानना चाहते हैं कि जीवन पृथ्वी के अलावा कहीं है या नहीं, तो इस सवाल के जवाब के लिए आपको सिर्फ 20 वर्ष इंतजार करना होगा. वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी के अलावा आधा दर्जन अन्य विश्व में जिंदगी का अस्तित्व हो सकता है और इसकी खोज में दो दशक का समय लग सकता है.कैलीफोर्निया स्थित एसईटीआई संस्थान के वरिष्ठ खगोलविद सेथ शोस्ताक ने सदन की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समिति के सामने सुनवाई के दौरान कहा कि वैज्ञानिक पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर जिंदगी की खोज के लिए तीन तरीकों का उपयोग कर रहे हैं.
एक तरीका परग्रही सूक्ष्मजीव या उनके अवशेष खोजने से जुडा है. ‘डिस्कवर न्यूज’ ने खबर दी कि एलीयंस के जीवन का पता लगाने के लिए ज्यादातर प्रयासों का केंद्र मंगल और बाहरी सौर प्रणाली में जीवन की संभावना वाले चंद्रमा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










