इराक में बम विस्फोट में 12 की मौत

बगदाद: उत्तरी इराक में शराब की एक दुकान के बाहर रात में हुये एक कार बम विस्फोट में कम से कम 12 नागरिकों की मौत हो गयी.उप पुलिस प्रमुख मेजर जनरल तोरहान अब्दुल रहमान यूसुफ ने बताया कि यह विस्फोट उत्तरी क्षेत्र के तेल समृद्ध किरकुक के पडोस में स्थित पश्चिमी अल वसिती में हुआ […]
बगदाद: उत्तरी इराक में शराब की एक दुकान के बाहर रात में हुये एक कार बम विस्फोट में कम से कम 12 नागरिकों की मौत हो गयी.उप पुलिस प्रमुख मेजर जनरल तोरहान अब्दुल रहमान यूसुफ ने बताया कि यह विस्फोट उत्तरी क्षेत्र के तेल समृद्ध किरकुक के पडोस में स्थित पश्चिमी अल वसिती में हुआ और इस विस्फोट में 29 लोग घायल हो गये.
किरकुक, बगदाद से 290 किलोमीटर उत्तर में स्थित है. आतंकवादी नाइट क्लबों, शराब की दुकानों और वेश्यालयों को निशाना बनाते रहे हैं. वे इराक में इस्लाम के कडे नियमों को लागू करना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










