राजपक्षे ने दिए सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश

Published at :25 May 2014 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
राजपक्षे ने दिए सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश

कोलंबो : मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्‍द्रा राजपक्षे ने सद्भावना के तौर पर श्रीलंकाई जेलों में बंद सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए हैं. राष्ट्रपति कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजपक्षे ने कल नयी दिल्ली में आयोजित होने जा […]

विज्ञापन

कोलंबो : मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्‍द्रा राजपक्षे ने सद्भावना के तौर पर श्रीलंकाई जेलों में बंद सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए हैं.

राष्ट्रपति कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजपक्षे ने कल नयी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए हैं. यह दूसरा उदाहरण है जब श्रीलंका अपनी नौसेना द्वारा पकडे गए भारतीय मछुआरों को रिहा कर रहा है.

मार्च में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका के खिलाफ एक प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत के अनुपस्थित रहने के बाद राजपक्षे ने भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola