चीन ने दी मोदी को बधाई

Published at :23 May 2014 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने दी मोदी को बधाई

बीजिंग: चीन ने आज भारत के नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक तौर पर बधाई दी और एक विशेष सद्भावना संदेश भेजकर नई सरकार के साथ काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की ताकि पडोसी देश के साथ सामरिक एवं सहयोगात्मक साङोदारी मजबूत हो. विदेश मंत्री वांग यी ने चीन में भारत के राजदूत अशोक […]

विज्ञापन

बीजिंग: चीन ने आज भारत के नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक तौर पर बधाई दी और एक विशेष सद्भावना संदेश भेजकर नई सरकार के साथ काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की ताकि पडोसी देश के साथ सामरिक एवं सहयोगात्मक साङोदारी मजबूत हो.

विदेश मंत्री वांग यी ने चीन में भारत के राजदूत अशोक कुमार कंठ के साथ की गई एक बैठक के दौरान इस संदेश से अवगत कराया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वांग का संदेश दोनों देशों के बीच संबंधों एवं आदान-प्रदान के प्रसार से जुडा है. सूत्रों ने संदेश का ब्योरा देने से इनकार कर दिया. यह बैठक इसलिए अहम है कि क्योंकि भारतीय आम चुनावों में भाजपा की जीत के बाद दोनों देशों के बीच आधिकारिक स्तर की यह पहली बैठक थी. चीनी विदेश मंत्रालय सूत्रों ने आज बताया कि 26 मई को प्रधानमंत्री के रुप में शपथ-ग्रहण के बाद चीनी नेतृत्व मोदी को आधिकारिक तौर पर बधाई और शुभकामनाएं दे सकता है. लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने 17 मई को एक बयान जारी कर मोदी को बधाई दी थी.

भारतीय दूतावास की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वांग ने राजदूत कंठ से अनुरोध किया कि वह मोदी को चीनी नेतृत्व की तरफ से दी गई बधाई से अवगत करा दें. विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘उन्होंने कहा कि चीनी सरकार भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है ताकि सामरिक एवं सहयोगात्मक साङोदारी मजबूत की जा सके.’’ वांग ने पिछले 10 साल में भारत-चीन संबंधों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के योगदान की भी सराहना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola