Chaibasa Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के दीपक बिरुवा को मिली जीत, बीजेपी की गीता बलमुचू हारी

Chaibasa Vidhan Sabha Result 2024
Chaibasa Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के दीपक बिरुवा को मिली जीत.
Table of Contents
Chaibasa Vidhan Sabha Result 2024: झारखंड चाईबासा विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी दीपक बिरुवा ने भारतीय जनता पार्टी की गीता बलमुचू को 64835 वोटों से हरा दिया है. दीपक बिरुवा को कुल 107367 वोट मिले. जबकि, गीता बलमुचू को 42532 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा. वहीं, तीसरे नंबर पर निर्दलीय रमेश बलमुचू 4144 वोटों के साथ रहे.
चाईबासा विधानसभा सीट पर हुआ था 69.96 प्रतिशत मतदान
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 52-चाईबासा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को 69.96 फीसदी लोगों ने मतदान किया था. इस विधानसभा सीट पर कुल 2,33,698 मतदाता थे. इसमें 1,12,454 पुरुष, 1,21,237 महिला और 7 थर्ड जेंडर वोटर थे. इस बार के चुनाव में 3 किन्नर समेत 1,63,504 मतदाताओं (69.96 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान करने वालों में 75,912 पुरुष और 87,589 महिला हैं.
झामुमो के दीपक बिरुवा के खिलाफ लड़ रहीं थीं भाजपा की गीता बलमुचू
चाईबासा (एसटी) विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर दीपक बिरुवा चुनाव लड़ रहे थे. उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गीता बलमुचू ताल ठोंक रहीं थीं. इस विधानसभा सीट पर झारखंड पार्टी ने कोलंबस हांसदा को अपना उम्मीदवार बनाया था. इस सीट पर 14 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था, जिसमें 4 निर्दलीय थे.
चाईबासा (एसटी) विधानसभा सीट पर इन दलों के हैं प्रत्याशी
इस विधानसभा सीट पर भाग्य आजमाने वाली पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, झारखंड पार्टी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), राइट टू रिकॉल पार्टी, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, लोकहित अधिकार पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी शामिल हैं.
चाईबासा से लड़ रहे ये उम्मीदवार
| उम्मीदवारों के नाम | पार्टी का नाम |
| गणेश महली | झारखंड मुक्ति मोर्चा |
| चंपाई सोरेन | भारतीय जनता पार्टी |
| रवींद्र उरांव | बहुजन समाज पार्टी |
| जोनाथन मार्डी | पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) |
| प्रार्वती किस्कू | भारतीय आजाद सेना |
| प्रेम मार्डी | झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा |
| रत्न पुरती | सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) |
| विश्व विजय मार्डी | आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया |
| चामरू मुर्मू | निर्दलीय |
| जवाहर लाल महली | निर्दलीय |
| संग्राम मार्डी | निर्दलीय |
| सुनील गगराई | निर्दलीय |
| हरि उरांव | निर्दलीय |
| संजय देवगम | निर्दलीय |
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवरेज करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




