Bengal Chunav 2021: दीदी ने बंगाल की संस्कृति को चापलूसी और वोट बैंक की राजनीति में बदल दिया है, अमित शाह का ममता पर वार
ममता बनर्जी लाइव कूचबिहार| Bengal election 2021 Live updates | : प.बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का अभियान तेज हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छह सभा करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह शांतिपुर में रोड शो किया. वहीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कूचबिहार को लेकर आयोग के फैसले पर सवाल उठाया है. ममता ने कहा है कि आप मुझे किसी अपने के पास जाने से नहीं रोक सकते है. ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव आयोग मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का नाम बदलकर मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर ले. बता दें कि कूचबिहार में शनिवार को मतदान के दौरान सीआईएसएफ की गोली से चार युवकों की मौत हो गई, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जिले में कोई भी राजनेता 72 घंटे तक नहीं जा पाएंगे. ECI के फैसले के बाद राज्य में प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है. वहीं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आज राज्य क हर जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे. बंगाल चुनाव २०२१ से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
एक खास वर्ग के लिए ममता बनर्जी का श्रद्धांजलि देना दुखद: अमित शाह
कूच बिहार की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अमित शाह ने कहा कि कल बंगाल में उपद्रवियों ने एक बूथ पर हमला किया व CAPF के हथियार लूटने की कोशिश की जिसे रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी, यह एक दुखद घटना है, पर उससे भी दुखद घटना यह है दीदी का वोटबैंक के लिए सिर्फ एक विशेषवर्ग को श्रद्धांजलि देना. अमित शाह ने पूछा कि दीदी, क्या CAPF को घेरने का आपका भाषण इसके लिए जिम्मेदार नहीं है?
बंगाल के लोगों ने दीदी का अस्तित्व खत्म करने का फैसला किया है: अमित शाह
बशीरहाट दक्षिण से ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि दीदी ने बंगाल की संस्कृति को चापलूसी और वोट बैंक की राजनीति में बदल दिया है इसलिए बंगाल के लोगों ने बंगाल से दीदी के अस्तित्व को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला किया है.
बर्दमान में बीजेपी पर बरसीं ममता बनर्जी
बर्दमान में ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपनी हार स्वीकार कर ली है.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल शांति, एकता और सद्भाव की भूमि है. बंगाल में आतंक का कोई स्थान नहीं है, भाजपा का बंगाल में कोई स्थान नहीं है.
आम जनता को ममता बनर्जी ने सुरक्षाबलों के खिलाफ भड़काया : अमित शाह
अमित शाह ने ममता बनर्जी पर सुरक्षाबलों के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले, दीदी ने युवाओं और महिलाओं को आगे आने और सुरक्षाबलों का घेराव के लिए प्रोत्साहित किया. पर उसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी है और इसके अलावा एक बीजेपी कार्यकर्ता की भी मौत हो गयी.
अमित शाह का ममता बनर्जी पर तंज
ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं यहां एक निवेदन करने आया हूं. दीदी ने 10 साल तक शासन किया है. क्या उसे छोटी विदाई देना अच्छा लगेगा? इसलिए आप भाजपा को 200 सीटें देकर उसे विदाई दें.
आप अपना इस्तीफा तैयार रखें दीदी: अमित शाह
कूचबिहार मामले में अमित शाह से इस्तीफा मांगने के मामले पर अमित शाह ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि दीदी बार-बार कह रही हैं कि अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि दीदी जब लोग मुझसे इस्तीफा देने के लिए कहेंगे तो मैं करूंगा. लेकिन आपको तैयार रहना चाहिए क्योंकि आपको 2 मई को इस्तीफा देना होगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए