ePaper

Bengal Election 2021: चुनाव से पहले एक बार फिर BJP की रैली पर हमला, दो समर्थक घायल

Updated at : 25 Mar 2021 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: चुनाव से पहले एक बार फिर BJP की रैली पर हमला, दो समर्थक घायल

Bengal news in Hindi: मंगलवार देर रात की घटना के बाद बुधवार को एक बार भाजपा की रैली पर हमला हुआ और फिर जम कर बमबाजी हुई. मिली जानकारी के अनुसार, मोल्लप गांव में भाजपा का प्रचार अभियान चल रहा था तभी जुलूस पर हमला हुआ.उन्होंने तृणमूल को चुनौती देते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा 50 हजार वोट से विजयी होगी.

विज्ञापन

हावड़ा : बुधवार को प्रचार कर रहे बागनान विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अनुपम मल्लिक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हालांकि इस दौरान अनुपम मल्लिक बच गये लेकिन रैली में शामिल कुछ भाजपा समर्थकों के घायल होने की खबर है.

घटना बुधवार को बागनान के मोतीमाला और मोल्लप गांव में हुई. बताया जाता है कि भाजपा प्रत्याशी अनुपम मल्लिक मंगलवार को जब मोतीलाल गांव में प्रचार करने गये थे, तभी उनके जुलूस पर हमला किया गया.

मंगलवार देर रात की घटना के बाद बुधवार को एक बार भाजपा की रैली पर हमला हुआ और फिर जम कर बमबाजी हुई. मिली जानकारी के अनुसार, मोल्लप गांव में भाजपा का प्रचार अभियान चल रहा था तभी जुलूस पर हमला हुआ. घटना के बाद हमलावरों ने मोल्ला गांव में जमकर उपद्रव मचाया. कई घरों में तोड़फोड़ के साथ जमकर बमबाजी की.

बताया जाता है कि दोनों पक्षों के 15 से ज्यादा घरों में तोड़फोड़ व आगजनी की गयी. घटना के बाद इलाके में तनाव है. भाजपा ने घटना की चुनाव आयोग में शिकायत की है. घटना के बाद से इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल व रैफ को तैनात किया है. बागनान विस के भाजपा प्रत्याशी अनुपम मल्लिक ने बताया कि जब वह मोल्लप गांव में प्रचार कर रहे थे ,तभी उन पर तृणमूल के लोगों ने हमला कर दिया. हालांकि वह बाल-बाल बच गये लेकिन उनके समर्थक घायल हो गये. दो भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं. भाजपा समर्थकों के घरों में जमकर तोड़-फोड़ की गयी थी.

हमलावरों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा, मंदिर में भी तोड़फोड़ की. हमले में घायल हुए कार्यकर्ताओ में एक मोल्लप शक्ति केंद्र का प्रमुख देवराज मंडल और दूसरा गोपाल है. अनुपम मल्लिक ने कहा कि तृणमूल यहां का माहौल बिगाड़ने के लिए मुस्लिमों को भड़का रही है. उन्होंने तृणमूल को चुनौती देते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा 50 हजार वोट से विजयी होगी.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : वोटिंग से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, SC मोर्चा के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Posted By- Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola