ePaper

TMC Candidate List : 27 पुराने विधायकों को ममता बनर्जी ने नहीं दिया टिकट, क्या नाराज मंत्री विधायक करेंगे बीजेपी का रुख

Updated at : 05 Mar 2021 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
TMC Candidate List : 27 पुराने विधायकों को ममता बनर्जी ने नहीं दिया टिकट, क्या नाराज मंत्री विधायक करेंगे बीजेपी का रुख

tmc candidate list 2021, west bengal chunav : विधानसभा चुनाव में नामांकन की अधिसूचना जारी होने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी ने कैंडिडेट का एलान कर दिया है. ममता बनर्जी ने सीट और उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि इस बार हमने 27 विधायकों को टिकट नहीं दिया है. पार्टी में इन सभी विधायक को विधानपरिषद बनाकर एडजस्ट किया जाएगा. वहीं बताया जा रहा है कि टिकट के एलान के बाद अब पार्टी के भीतर नेताओं की नाराजगी सामने आएगी.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में नामांकन की अधिसूचना जारी होने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी ने कैंडिडेट का एलान कर दिया है. ममता बनर्जी ने सीट और उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि इस बार हमने 27 विधायकों को टिकट नहीं दिया है. पार्टी में इन सभी विधायक को विधानपरिषद बनाकर एडजस्ट किया जाएगा. वहीं बताया जा रहा है कि टिकट के एलान के बाद अब पार्टी के भीतर नेताओं की नाराजगी सामने आएगी. टीएमसी ने ममता सरकार के मंत्री अमित मित्रा को भी टिकट नहीं दिया है.

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस बार हमने टिकट बंटवारे को लेकर अंडर 80 का फॉर्मूला बनाया है. 80 साल से अधिक उम्र के लोगों को टिकट नहीं दिया गया है. हम उन्हें भी एडजस्ट करेंगे. ममता बनर्जी ने इस दौरान सभी उम्मीदवारों के नाम एक एक कर पढ़ींं. ममता ने शोभन चटर्जी की पत्नी रत्ना को भी उम्मीदवार बनाई है.

मनोज तिवारी को हावड़ा के शिबपुर से टिकट- तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने क्रिकेटर मनोज तिवारी को हावड़ा के शिबपुर सीट से टिकट दिया गया है. वहीं यहां से सीटिंग विधायक जोटू लाहिड़ी का टिकट काट दिया गया है. वहीं जोटू लाहिड़ी पहले ही बगावत का एलान कर चुके हैं.

ममता बनर्जी की पार्टी ने एलान करते हुए कहा कि मैं नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ूंगी. ममता ने आगे कहा कि हमने 50 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है. हमारी पार्टी हमेशा से महिलाओं को टिकट देने में सबसे आगे रही है. ममता बनर्जी इस दौरान बीजेपी पर भी जमकर हमला बोली. उन्होंने कहा कि जिनको जो करना है करे‍ं, इस बार बंगाल की जनता दवाब देगी.

Also Read: टोटकों पर ममता बनर्जी को भरोसा, 2016 की तरह ही वही कमरा, वही दिन और वही वक़्त चुना TMC candidates घोषित करने के लिए

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola