ePaper

टोटकों पर ममता बनर्जी को भरोसा, 2016 की तरह ही वही कमरा, वही दिन और वही वक़्त चुना TMC candidates घोषित करने के लिए

Updated at : 05 Mar 2021 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
टोटकों पर ममता बनर्जी को भरोसा, 2016 की तरह ही वही कमरा, वही दिन और वही वक़्त चुना TMC candidates घोषित करने के लिए

TMC candidate list in west bengal vidhan sabha chunav : ममता आज दफ्तर के उसी कमरे में पहुंची, जहां से वे पिछली बार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. बता दें कि पिछली बार भी ममता ने पार्टी दफ्तर के एक छोटे से कमरे से कैंडिडेट का एलान किया गया था, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की पहली सूची (candidate list 2021 tmc) जारी कर दी है. ममता बनर्जी आज कोर कमेटी की बैठक के बाद लिस्ट जारी करने के लिए पार्टी दफ्तर पहुंची. ममता आज दफ्तर के उसी कमरे में पहुंची, जहां से वे पिछली बार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. बता दें कि पिछली बार भी ममता ने पार्टी दफ्तर के एक छोटे से कमरे से कैंडिडेट का एलान किया गया था, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था.

इस घटना क्रम के बाद ममता बनर्जी (Mamata banaerjee) ने 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रेस वार्ता के लिए जगह बदल ली थी. वहीं इस चुनाव में टीएमसी को काफी नुकसान हुआ. इधर, ममता बनर्जी ने दिन और समय का भी चुनाव 2016 की तरह ही किया. पिछली बार भी कैंडिडेट की घोषणा शुक्रवार को ही की गई थी, इस बार भी यही दिन चुना गया है. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी इस दिन को अपने लिए काफी लक्की मानती हैं.

ममता बनर्जी ने सीटों का एलान करते हुए कहा कि बंगाल में हम 291 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि 3 सीट हमने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के लिए छोड़ दिया है. पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने यह घोषणा की. ममता की पार्टी पिछले चुनाव में 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

वहीं टिकट का एलान करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी ने कहा कि मैं नंदीग्राम सीट (Nandigram) से चुनाव लड़ूंगी. ममता ने आगे कहा कि हमने 50 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है. टीएमसी ने इस बार रत्ना चटर्जी, विवेक गुप्ता, मनोज तिवारी, जून माल्या, मदन मित्रा, राज चक्रवर्ती, शोभन देव चट्टोपाध्याय, विदेश बसु, देवाशीष कुमार को टिकट दिया है.

टिकट की घोषणा करते हुए ममता बनर्जी ने एलान किया कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम विधानपरिषद् का गठन करेंगे. ममता ने एलान किया कि पार्टी में 80 साल से अधिक के लोगों को टिकट नहीं दिया जा रहा है. ममता ने साथ ही लोगों से जीत का आशीर्वाद देने के लिए भी कहा.

Also Read: West Bengal Election 2021 LIVE : ममता बनर्जी ने बंगाल के चुनावी जंग में उतार दी सितारों की सेना, देखें किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola