West Bengal Election 2021 : TMC ने टिकट काटा तो विधायकों के समर्थक सड़क पर उतरे, किया हंगामा
CPIM, isf and Congress Candidate List In West Bengal Assembly Election 2021 LIVE : तृणमूल कांग्रेस ने सभी 291 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम एलान कर दी है. नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी चुनाव लड़ेगी, वहीं भवानीपुर सीट से शोभनदेव चट्टोपाध्याय को टिकट दिया गया है. इधर, टीएमसी के बाद अब लेफ्ट और कांग्रेस ने भी कैंडिडेट की घोषणा कर रही है. लेफ्ट मोर्चा 165 सीटों टर चुनाव लड़ेगी. पीरजादा की पार्टी को 30 सीटें मिली है.
विरोध प्रदर्शन शुरू
तृणमूल में टिकट बंटवारे के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. आमडंगा से सीटिंग विधायक रफीर्कुर रहमान के समरथ्क टिकट कटने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया है.
महिलाओं की बढ़ी भागीदारी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी 291 विधानसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की ��ूची जारी की है. तृणमूल में 50 महिलाएं, 35 मुस्लिम उम्मीदवार, 79 अनुसूचित जाति के उम्मीदवार और 17 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार का नाम जोड़ा गया है
सीपीएम ने हल्दिया सीट से मोनिका कौर को टिकट दिया है. यह सीट पार्टी की सीटिंग सीट है. वहीं पार्टी ने महिसादल सीट को आईएसएप को दे दिया है.
नंदीग्राम में नहीं मिला कैंडिडेट
ममता बनर्जी के खिलाफ लेफ्ट और कांग्रेस ने अभी तक कैंडिडेट तय नहीं किया है. बताया जा रहा है कि नंदीग्राम सीट पर पीरजादा की पार्टी मांग रही है, जिसके कारण पेंच फंसा हुआ है. वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बसु ने कहा है कि नंदीग्राम पर फैसला बाद में किया जाएगा.
सीपीएम कर रही है घोषणा
टीएमसी के बाद अब लेफ्ट और कांग्रेस ने भी कैंडिडेट की घोषणा कर रही है. लेफ्ट मोर्चा 165 सीटों टर चुनाव लड़ेगी. पीरजादा की पार्टी को 30 सीटें मिली है. सीपीएम ने अपने गढ़ पूर्वी मेदिनीपुर के महिसादल की सीट पीरजादा की पार्टी को दे दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए