Bengal Chunav 2021 : तेजस्वी, अखिलेश के बाद अब Shiv Sena ने दिया तृणमूल कांग्रेस को समर्थन, संजय राऊत का बयान- 'ममता बनर्जी असली शेरनी हैं'
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Mar 2021 5:06 PM
bengal chunav 2021 latest news, shivsena support on mamata banerjee party : सांसद संजय राऊत ने ट्वीट कर बताया कि बंगाल चुनाव को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने दीदी को समर्थन देने का एलान किया है. राऊत ने कह रहे कि ऐसे वक्त में जब बंगाल में दीदी बनाम ऑल है और मीडिया से लेकर म्यूजिक तक बीजेपी के सपोर्ट में है. तो हमने टीएमसी को समर्थन देने का फैसला किया है.
Bengal Chunav 2021 : पश्चिम बंगाल में पहले फेज के चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है. इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को शिवसेना ने समर्थन देने का एलान किया है. शिवसेना नेता संजय राऊत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इससे पहले, राजद के तेजस्वी यादव और सपा के अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी को समर्थन दे चुके हैं.
शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) ने ट्वीट कर बताया कि बंगाल चुनाव को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने दीदी को समर्थन देने का एलान किया है. राऊत ने कह रहे कि ऐसे वक्त में जब बंगाल में दीदी बनाम ऑल है और मीडिया से लेकर म्यूजिक तक बीजेपी के सपोर्ट में है, उस वक्त हमने टीएमसी को समर्थन देने का फैसला किया है.
ममता रियल बंगाल टाइगर– शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राऊत ने कहा कि लोग पूज रहे हैं कि बंगाल में शिवसेना चुनाव लड़ेगी? हमने इसपर अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से चर्चा कर लिया है. उन्होंने ममता बनर्जी को समर्थन देने का एलान किया है. बंगाल की रियल टाइगर ममता बनर्जी ही हैं.
खड़गपुर में शिवसेना की पकड़– बता दें कि पश्चिम बंगाल के खड़गपुर इलाके में शिवसेना की अच्छी पकड़ है. यहां पर पिछले चुनाव में भी शिवसेना ने बीजेपी का खेल बिगाड़ दिया था. शिवसेना के समर्थन वाले फैसले से ममता बनर्जी को बड़ी राहत मिल सकती है. बताते चलें कि इससे पहले राजद के तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ममता बनर्जी का समर्थन कर चुके हैं.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










