बंगाल चुनाव के बीच बड़ी खबर, DGP सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार, जानें क्या है इसके मायने

Published by :Mithilesh Jha
Published at :27 Apr 2026 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal DGP Extension Siddh Nath Gupta IPS WB 1992 West Bengal Election 2026

बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता.

West Bengal DGP Extension: केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता को 6 महीने का सेवा विस्तार दे दिया है. वे 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले थे, लेकिन चुनाव की वजह से अब वे अक्टूबर तक पद पर बने रहेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

West Bengal DGP Extension: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DG & IGP) सिद्ध नाथ गुप्ता के कार्यकाल को 6 महीने के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. चुनाव के संवेदनशील समय में राज्य के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी को मिले इस विस्तार को प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

30 अप्रैल को होना था रिटायर, अब अक्टूबर तक संभालेंगे कमान

भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल 30 अप्रैल 2026 को समाप्त होने वाला था. अब वे इस पद पर अगले 6 महीनों तक बने रहेंगे. जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला एआईएस (डीसीआरबी) नियम, 1958 के नियम 16(1) में ढील देते हुए लिया गया है.

West Bengal DGP Extension: केंद्र की मंजूरी के बाद जारी हुआ आदेश

गृह मंत्रालय के 20 अप्रैल के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 27 अप्रैल को यह आदेश जारी किया. बंगाल में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था एक बड़ी चुनौती रही है. ऐसे में केंद्र के इस फैसले के पीछे कई बड़े कारण माने जा रहे हैं. सिद्ध नाथ गुप्ता 1992 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं और बंगाल की सुरक्षा स्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं. दूसरे चरण के मतदान और मतगणना (4 मई) की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सरकार ने वर्तमान नेतृत्व पर ही भरोसा जताया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासनिक स्थिरता भी है एक वजह

चुनाव के बीच नया डीजीपी नियुक्त करने की जटिलता से बचने के लिए सेवा विस्तार का रास्ता अपनाया गया है. गुप्ता को सेवा विस्तार का आदेश भारत सरकार के निदेशक एनीस कनबनी जॉय के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. इसकी प्रतियां पीएमओ, गृह मंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को भेज दी गयी हैं.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी की रैली से पहले रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें देर रात की तस्वीरें

बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV

बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग से पहले डायमंड हार्बर में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में इलेक्शन कमीशन

बंगाल चुनाव : 96.2 फीसदी वोटिंग के साथ कूचबिहार ने रचा इतिहास, महिलाओं ने भी दिखाया दम, देखें जिलों का पूरा डेटा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola