विशेषज्ञों से जानिए बजट की बारीकियां

इनोवेटिव कार्यक्रमों का घोषणा पत्र है इस बार का नया बजट : साकेत मोदीदेश के विकास के लिये जो पहलू अनछुए रह गये थे अब तक, उनको टटोलता है यह बजट. देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री द्वारा अपने चयन को सर्वथा उपयुक्त साबित करने के लिए इनोवेटिव सोच की […]
इनोवेटिव कार्यक्रमों का घोषणा पत्र है इस बार का नया बजट : साकेत मोदी
देश के विकास के लिये जो पहलू अनछुए रह गये थे अब तक, उनको टटोलता है यह बजट. देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री द्वारा अपने चयन को सर्वथा उपयुक्त साबित करने के लिए इनोवेटिव सोच की विस्तृत श्रृंखला पेश की है जैसे कि इनलैंड कार्गो थ्रू वाटरवेज, गवर्नमेंट ट्रेज़री बिल्स ट्रेडिंग इन स्टॉक एक्सचेंज, सोशल बॉडीज स्टॉक एक्सचेंज, वन नेशन वन ग्रिड, देश की शिक्षा व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन, एक्सक्लूसिव टीवी चैनल फॉर स्टार्टअप इत्यादि.
मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया, स्टैंडअप इंडिया के बाद अब स्टडी इन इंडिया एक क्रांतिकारी विचार है. इससे न सिर्फ देश की छवि में जबर्दस्त सुधार होगी बल्कि स्टडी के नाम पर देश की विदेशी मुद्रा के बाहर प्रवाह पर रोक लगेगी और जब विदेशी छात्र यहां स्टडी के लिए आयेंगे, तो विदेशी मुद्रा भी आयेगी. मॉडल टेनेंसी लॉ रियल एस्टेट के क्षेत्र में क्रांतिकारी सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है.
श्रम कानूनों को चार कोड में पुनर्लेखन का निर्णय बहुप्रतिक्षित है और अत्यंत स्वागत योग्य है. देश के सत्रह शहरों का आइकोनिक टूरिज्म साइट में विकास देश में टूरिज्म जबर्दस्त प्रगति लायेगा. कुल मिला कर इनोवेटिव कार्यक्रमों का घोषणा पत्र है यह बजट. मुझे उम्मीद है कि नयी सरकार के कार्यकाल में इन कार्यक्रमों के सुपरिणाम सामने आयेंगे.
मध्यम वर्ग को राहत नहीं, ग्रामीण व अर्थव्यवस्था के विकास का है बजट – बिनोद कुमार बंका
जैसा की उम्मीद थी कि यह पूरा का पूरा बजट माननीय प्रधानमंत्री के भारतीय अर्थव्यवस्था को पांच साल में 5 लाख अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर आधारित है. परंतु यह तभी संभव हो पायेगा जब हम आधारभूत संरचना को आवश्यक वृद्धि प्रदान कर पाएं.
इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से घटा कर पांच प्रतिशत करना एक अच्छा व सराहनीय कदम है. इससे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा. पांच करोड़ से नीचे के टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए जीएसटी में त्रैमासिक रिटर्न भी काफी राहत देगा.
50 लाख से कम टर्नओवर वाले सर्विस सेक्टर के कारोबारियों को कॉम्पोजिशन स्कीम में लाना एक अच्छा कदम है. कुछ मिला कर देखा जाये तो यह बजट आम लोगों को महंगाई से कोई राहत प्रदान नहीं करता है. सिर्फ किसानों, गरीबों और महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




