ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल साक्षर बना रहा ''इंटरनेट साथी''

ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के बीच डिजिटल साक्षरता को व्यापक बनाने के मकसद से गूगल का ‘इंटरनेट साथी’ कार्यक्रम नये राज्यों में विस्तार करने की तैयारी में है. टाटा ट्रस्ट के साथ वर्ष 2015 में एक पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया ‘इंटरनेट साथी’ का मकसद इंटरनेट इस्तेमाल के लिए महिलाओं को शिक्षित […]
ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के बीच डिजिटल साक्षरता को व्यापक बनाने के मकसद से गूगल का ‘इंटरनेट साथी’ कार्यक्रम नये राज्यों में विस्तार करने की तैयारी में है. टाटा ट्रस्ट के साथ वर्ष 2015 में एक पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया ‘इंटरनेट साथी’ का मकसद इंटरनेट इस्तेमाल के लिए महिलाओं को शिक्षित करना है. खबरों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के तहत देशभर में अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं को डिजिटल साक्षर बनाया जा चुका है. इस कार्यक्रम का दायरा अब एक लाख से अधिक गांवों तक फैल चुका है.
इनके पास 25,000 से अधिक महिला कार्यकर्ता हैं, जिन्हें ‘साथी’ कहा जाता है. कंपनी इन्हें प्रशिक्षित करती है, ताकि ये गांवों में जाकर इंटरनेट संबंधी जानकारी को दूसरों से साझा कर सकें. गूगल की एक संबंधित अधिकारी का कहना है कि ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल साक्षरता बनाया जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




