शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा 11:25 तक करें स्नान-दान

Updated:
विज्ञापन
शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा 11:25 तक करें स्नान-दान

इस वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा शनिवार चार नवंबर को है. पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 3 नवंबर के दिन 12 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 4 नवंबर के सुबह 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. उदया तिथि के कारण शनिवार को ही पूर्णिमा मनायी जा रही है. सो आप भी 11 बजकर 25 […]

विज्ञापन
इस वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा शनिवार चार नवंबर को है. पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 3 नवंबर के दिन 12 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 4 नवंबर के सुबह 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. उदया तिथि के कारण शनिवार को ही पूर्णिमा मनायी जा रही है.
सो आप भी 11 बजकर 25 मिनट के पहले स्नान दान और पूजन कर लें. इस दिन अपने घरों में तुलसी के आगे और घर के दरवाजों पर घी के दीपक जलाना शुभ माना जाता है, जिससे पूरे वर्ष सकारात्मक कार्य करने का संकल्प मिलता है. कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान करने के बाद दान भी किया जाता है. ज्योतिषाचार्य पं श्रीपति त्रिपाठी कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा कहा गया है क्योंकि आज के दिन ही भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर का अंत किया था और त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola