बंगाल चुनाव में कहां हैं ओवैसी, ISF की अगुवाई में AIMIM का क्या होगा
Updated at : 28 Jan 2021 6:52 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उत्साहित असद्दुदीन ओवैसी ने बंगाल चुनाव में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के सामने चुनाव पूर्व गठबंधन करने का प्रस्ताव पेश किया था. पर ममता की बेरुखी के कारण बात नहीं बनी. टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने दावा किया था कि एआईएमआईएम को भगवा पार्टी ने टीएमसी के वोट-प्रतिशत को कम करने के लिए लगाया है. इसके बाद बंगाल में अपनी पकड़ बनाने के लिए ओवैसी फुरफुरराशरीफ की शरण में गये. वहां पर पीरजादा त्वाहा सिद्दीकी ने तो ओवैसी की दोस्ती को नकार दिया, पर पीरजादा अब्बास सिद्दीकी इस मामले में खामोश रहें. इसके बाद ओवैसी ने बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए अब्बास सिद्दीकी के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया और कहा कि वो अब्बास सिद्दीकी की अगुवाई में ही चलेंगे.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
3