Weather Forecast: गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में गर्मी से हाल बेहाल, जानिए कब होगी बारिश

Edited by Pritish sahay
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast: गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में गर्मी से हाल बेहाल, जानिए कब होगी बारिश

Weather Forecast: उत्तर भारत में देश भीषण गर्मी पड़ रही है. राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार झारखंड समेत कई राज्यों का गर्मी से बुरा हाल है. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिगी सेल्यस रहा जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है.

विज्ञापन

Weather Forecast: उत्तर भारत में देश भीषण गर्मी पड़ रही है. राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार झारखंड समेत कई राज्यों का गर्मी से बुरा हाल है. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिगी सेल्यस रहा जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है. विभाग का कहना है कि 20 जून से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल सकता है. दिल्ली में 20 जून के बाद तेज हवा के साथ हल्की बूंदा बांदी हो सकती है. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप है. चिलचिलाती गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. जरूरी काम से लोग घरों से बाहर निकल हे हैं. प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ लू का भी प्रकोप है.पंजाब और हरियाणा में आसमान से ‘आग’ बरस रहा है. दोनों राज्यों में शनिवार को भीषण गर्मी पड़ी. पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड में भी लोग भीषण गर्मी से हलकान हैं. हालांकि मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के लोगों के लिए गुड न्यूज है कि जल्द ही यहां गर्मी से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन