Viral Video: बंदर की पूंछ खींचना दादी को पड़ा महंगा, नन्हें शैतान ने ऐसे दौड़ाया कि साड़ी पकड़ भागती दिखीं बुजुर्ग अम्मा

Updated:
विज्ञापन
woman and monkey

woman and monkey

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में बंदर एक बुजुर्ग महिला के पीछे भागते हुए देखा जा सकता है. आप भी देखिए यह वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई अजीबोगरीब और अतरंगी वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कई वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं, वहीं कुछ वीडियो लोगों को खूब हंसाते हैं. एक ऐसा ही हंसाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई सारे बंदर घर के बाहर आंगन में बैठे हुए हैं. तभी एक बुजुर्ग महिला आती है और उन्हें वहां से हटाने के लिए आवाज लगाती है, लेकिन बंदरों पर इसका कोई असर नहीं होता. इसके बाद जो महिला करती है, वह सबको हैरान कर देता है.

महिला उनमें से एक बंदर की पूंछ पकड़कर खींच देती है. इस पर बंदर महिला की ओर मुड़कर देखता है और फिर उनकी तरफ चलकर आने लगता है. महिला डर जाती है और वहां से भागने लगती है, वहीं बंदर भी उनके पीछे-पीछे दौड़कर भागता है, मानो उसने तय कर लिया हो कि महिला से बदला लेना है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: कुत्ते ने दी दोस्ती की मिसाल, बिल्ली को गिरने से बचाकर जीत लिया लोगों का दिल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola