Viral Video: महाकुंभ में मां-बेटी के मिलने का वीडियो दिल छू लेगा, आप भी देखें

Updated:
विज्ञापन
mother meeting her lost daughter

mother meeting her lost daughter

Viral Video: सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक मां अपनी गुम हुई बच्ची से मिलकर बहुत ही भावुक नजर आती है.

विज्ञापन

Viral Video: महाकुंभ की चर्चा हर तरफ हो रही है. प्रयागराज में 144 सालों के बाद लगे इस महाकुंभ मेले का बहुत महत्व है. महाकुंभ से जुड़े हुए कई फोटो और वीडियो को आपने अलग-अलग सोशल मीडिया साइट्स पर भी देखा होगा. महाकुंभ से कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जो लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए हैं. आज हम ऐसे ही वीडियो की बात कर रहे हैं जो तेजी से वायरल हो रहा है और जब आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी भावुक हो जाएंगे. वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई है और जब वो अपनी मां से मिलती है तो मां अपने आंसुओं को रोक नहीं पाती है. मां के चेहरे पर बेटी से मिलने पर राहत भी नजर आती है. अपनी बेटी से मिलते ही वो उसे गले से लागकर गोद में उठा लेती है और बहुत ही ज्यादा भावुक नजर आती है. इस मां-बेटी के इस प्यारे से वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. इस वीडियो में मां के मन में अपने बच्चे को लेकर प्रेम और लगाव की भावना साफ नजर आती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की सुंदर आंखें बनीं मुसीबत

यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे हाथों से डॉक्टर के ग्लव्स पकड़े बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola